रूस के मॉस्को इलाके में हुए एक बड़े ड्रोन हमले में वाइल्डबेरीज के लॉजिस्टिक सेंटर में आग लग गई। वीडियो में वेयरहाउस आग की लपटों में घिरा हुआ दिख रहा है। आग की वजह से कोलेडिनो इलाके के ऊपर आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया और वीडियो में आग की लपटें पूरे सेंटर में फैलती हुई दिखाई दीं। यह हमला 16 अगस्त की सुबह हुआ।
मॉस्को के गवर्नर आंद्रे वोरोब्योव ने इसे हाल के समय में इस इलाके पर हुए सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक बताया। एपी के अनुसार, इस हमले में 6 लोगों की मौत हुई है।
वाइल्डबेरीज के वेयरहाउस में लगी आग
मॉस्को से लगभग 45 किलोमीटर दक्षिण में कोलेडिनो में स्थित वाइल्डबेरीज का सेंटर भी प्रभावित हुआ। वीडियो फुटेज में वेयरहाउस से घना धुआं उठाता हुआ और कॉम्प्लेक्स के कुछ हिस्सों में आग की लपटें जलती हुई दिखाई दीं। रॉयटर्स के अनुसार, मॉस्को के प्रमुख हवाई अड्डों में से एक के पास डोमोडेडोवो में स्थित एक और लॉजिस्टिक सेंटर को भी नुकसान पहुंचा।
वीडियो में दिखी भयानक आग
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में वेयरहाउस इलाके में आग की बड़ी लपटें फैलती हुई और आसपास के इलाके के ऊपर घना काला धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है।
सैकड़ों ड्रोन रोक गए- रूस
यह हमला रात भर चले बड़े ड्रोन हमले का हिस्सा था। एपी की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेना ने देश भर में यूक्रेन के 822 ड्रोन मार गिराए। वहीं, मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने कहा कि 600 से ज्यादा ड्रोन राजधानी की ओर बढ़ रहे थे।
आंद्रे ने कहा कि एयर-डिफेंस और इलेक्ट्रॉनिक-वॉरफेयर सिस्टम ने डोमोडेडोवो और पोडोलस्क सहित कई जिलों में ड्रोन को मार गिराया।
