देवदत्त पडिक्कल के 167 और ध्रुव जुरेल के अर्धशतक के दम पर पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भी भारतीय टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा। पहले दिन भी टीम इंडिया ने अपना दबदबा बनाया था और पडिक्कल के शतक के दम पर 288 रन बना लिए थे। दूसरे दिन भी पडिक्कल ने शानदार बैटिंग की लेकिन पडिक्कल दोहरा शतक लगाने से चूक गए।
गाल की पिच स्पिन को मदद कर रही थी लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने सूझबूझ के साथ खेल दिखाया। केएल राहुल, जो पहले दिन चोट की वजह से मैदान से बाहर चले गए थे, वे दूसरे दिन बैटिंग के लिए लेकिन शतक पूरा नहीं कर सके। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने दूसरे दिन थोड़ी वापसी की और विकेट हासिल किए। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 460 रन बना लिए हैं।
देवदत्त पडिक्कल की रिकॉर्डतोड़ पारी
पडिक्कल ने टेस्ट मैच के पहले दिन ही शतक लगाया था। उन्होंने दूसरे दिन भी शानदार बल्लेबाज की और भारत को 460 रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। पडिक्कल ने मैच में 230 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और एक छक्के की मदद से 167 रनों की पारी खेली। वे श्रीलंका के खिलाफ तीसरे नंबर पर 150+ लगाने मात्र तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं। पडिक्कल से पहले राहुल द्रविड़ और चेतेश्वर पुजारा ने ये कारनामा किया था। उन्होंने पहले दिन शतक लगाकर विराट कोहली की लिस्ट में भी जगह बना ली थी। भारत के लिए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सेंचुरी लगाने वाले पडिक्कल दूसरे भारतीय बन गए हैं।
ध्रुव जुरेल का अर्धशतक
पडिक्कल के आउट होने के बाद जुरेल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने अर्धशतक लगाया। जुरेल ने 68 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। उनकी पारी की वजह से भारत ने 400 रनों का आंकड़ा पार किया और फिर 450 का स्कोर भी बनाया। जुरेल के अलावा ऋषभ पंत ने भी 39 रन बनाए। रवींद्र जडेजा और मानव सुथार कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। जडेजा ने 13, जबकि सुथार ने 24 रन बनाए। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 460 रन बना लिए हैं।
