देवल संवाददाता, प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार महंगाई बेरोजगारी गरीबी भुखमरी किसानों की दुर्दशा बढ़ी है । प्रधानमंत्री का देश के नौजवानों को प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौकरी रोजगार देने का वादा धोखा सिद्ध हुआ । लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का जीना दुश्वार कर दिया है । मध्यम और कुटीर उद्योग धंधों के बंद होने से गरीब और मजदूर भुखमरी का शिकार हो रहा है । किसानों की आय दोगुनी करने का भाजपा का वादा छलवा सिद्ध हुआ । भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीडन अत्याचार लगातार पीडीए वर्ग यानी पिछड़े दलित अल्पसंख्यकों पर हो रहे हैं ।
प्रदेश में भाजपा सुरक्षित अपराधियों और पुलिस की साठगांठ से पीडीए वर्ग की हत्या बेटियों के साथ दुष्कर्म की लगातार घटनाएं हो रही है जिसे पुलिस रोकने में नाकाम है । भाजपा सरकार के पुलिस के द्वारा प्रदेश में जितने फर्जी एनकाउंटर किए गए उनमें 60% पीडीए समाज के लोगों के किए गए । योगी सरकार जाति देखकर बुलडोजर की गई कार्रवाई 24 कार्यवाही में 22 कार्यवाही केवल पिछड़े दलित मुस्लिमों पर किए गए हैं । भाजपा राज में पुलिस हिरासत में हुई मौतो में 60% पीडीऐ समाज की हुई है ।
भाजपा राज में पीडीए वर्ग के अकेले विश्वकर्मा समाज के नौजवानों की 40 हत्याएं और बेटियों के दुष्कर्म की घटनाएं केवल विश्वकर्मा समाज पर हुई है। अपराधी ज्यादातर सामंती वर्चस्ववादी सोच के लोग हैं जिनको भाजपा सरकार के लोगों का संरक्षण प्राप्त होने के कारण कार्यवाही नहीं हो पा रही है।
भाजपा राज में विश्वकर्मा समाज के हित में समाजवादी पार्टी की सरकार में किए गए सभी कार्य जैसे विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी नौजवानों को आईटीआई का प्रमाण पत्र कुटीर उद्योग हेतु पटटा का आदेश निरस्त कर दिया गया है।
भाजपा सरकार का प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल योजना केवल विश्वकर्मा वर्ग लोहार बढई सोनार कुम्हार नाई आदि को मजदूर बनाना है तथा किसी पढ़ें लिखे नौजवान को अवसर डॉक्टर इंजीनियर प्रोफेसर नहीं बनाता है ।
भाजपा सरकार पीडीए विरोधी सरकार है और इस सरकार के रहते पीडीए समाज को कभी न्याय नहीं मिल सकता । जनता का विश्वास बीजेपी ने खो दिया है ।जनहित में इस सरकार का सत्ता से हटाया जाना आवश्यक है ।
भाजपा सरकार में सरकारी नौकरियों की भर्ती में पीडीए वर्ग के आरक्षण में जबर्दस्त घोटाला किया गया और उस आरक्षित पदों को भाजपा ने अपने स्वजातीय और संगी साथियों की भर्ती कर दी । पिछले 10 वर्षों में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियों की 22 परीक्षाएं आयोजित की गई जिसमें पीडीए के आरक्षित 11514 पदों पर सामान्य वर्ग से भर दिया गया जो सरकार द्वारा पीडीए वर्ग के साथ बड़ा धोखा किया गया ।
भाजपा राज में नौजवानों की नौकरियों की अधिकांश परीक्षाओं में आयोजित होने के पहले पेपर का लीक होना और बाद में आयोजित परीक्षा को निरस्त करना एक प्रकार से नौजवानों के भविष्य के साथ धोखा किया गया जिसे नौजवान कभी माफ नहीं करेंगे । नीट की परीक्षा ने पूरे देश में भाजपा सरकार की विफलताओं की पोल खोल कर रख दी जिससे प्रभावित होकर कई नौजवानों को आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ा ।
भाजपा सरकार नौजवान किसान गरीब मजदूर जन विरोधी सरकार है । इसे 2027 में हटाना है ताकि समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर माननीय श्री अखिलेश यादव जी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनना है ताकि प्रदेश के नौजवानों किसानों गरीबों और पीडीए वर्ग का भला हो सके।
समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि जब तक केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार रहेगी तब तक पीडीए समाज का विकास संभव नहीं है ।
जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो हर गरीब वर्ग के लोगों का विकास होगा और प्रदेश में शांति का माहौल होगा।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल परमेश्वर दयाल पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव चौधरी यशवंत सिंह पटेल राम मोहम्मद सईद कुरैशी भरोसे सिंह पटेल अनिल प्रधान राजेश विश्वकर्मा अशोक पटेल डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल डॉक्टर केडी सिंह पटेल महेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा कन्हैया लाल विश्वकर्मा हिदायत उल्ला खान देवेंद्र विश्वकर्मा गुलाम यासीन हरिशंकर विश्वकर्मा विनीत सरोज राजाराम विश्वकर्मा सत्यम पांडे ए देवानंद विश्वकर्मा मीना विश्वकर्मा अर्जुन विश्वकर्मा छोटू विश्वकर्मा जटाशंकर विश्वकर्मा अशोक विश्वकर्मा विद्यापति विश्वकर्मा लक्ष्मी प्रसाद विश्वकर्मा प्रमोद यादव पीयूष यादव शंकर प्रसाद विश्वकर्मा जटाशंकर विश्वकर्मा मेल्हू विश्वकर्मा के साथ सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।