आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर। एसएस पब्लिक स्कूल, सिद्दीकपुर के छात्र आशुतोष विश्वकर्मा ने नीट (NEET) परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में विद्यालय के निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह, शिक्षा निदेशक आलोक यादव तथा प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा सिंह ने आशुतोष विश्वकर्मा को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान निदेशक ने छात्र की कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को इस सफलता के लिए बधाई दी तथा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने छात्रों से कठिन परिश्रम, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और आशुतोष विश्वकर्मा की सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
.jpeg)