देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। नगर के डायट परिसर से बुधवार को स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजीव गोड़, सदर विधायक भूपेश चौबे, ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, सीडीओ जागृति अवस्थी समेत अन्य अतिथियों ने सरकारी स्कूलों में बच्चों के नामांकन पर बल दिया।
डायट परिसर से निकली रैली में शामिल बच्चे उरमौरा गांव का चक्रण करते हुए पुनः डायट परिसर पहुंचे। यहां सदर विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
बच्चों के नए नामांकन, उनकी पढ़ाई और उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा किया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निःशुल्क किताबें, ड्रेस, जूता मौज, बैग आदि के लिए छात्रों के अभिभावक के खाते में 1200 भेज दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने स्कूल चलो अभियान की सफलता के लिए शत प्रतिशत नामांकन, विद्यालय कायाकल्प एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान करते हुए कहा कि 90 प्रतिशत से ज्यादा शिक्षक उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। इसी तरह सदर ब्लॉक प्रमुख ने भी बच्चों के नामांकन पर बल दिया।
.jpeg)