आमिर, देवल ब्यूरो ,जलालपुर जौनपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के बीबनमऊ गांव निवासी एक युवक की अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल यादव पुत्र पटवारी यादव निवासी बीबनमऊ का शनिवार शाम को परिजनों से विवाद हो गया था । वह शनिवार की शाम को ही घर से कहीं चला गया था । परिजनों ने काफी खोजबीन किया परन्तु कुछ पता नहीं चल सका । रविवार के दिन लगभग 3:00 बजे सई नदी रेलवे पुल पार औघड़ बाबा मंदिर के समीप वाराणसी जौनपुर अप लाइन पर अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।मृतक की बाह पर राहुल साधना लिखा देखकर ग्राम प्रधान महिमापुर श्रवण कुमार गुप्ता ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोष्टमार्टम हेतु भेज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गयी।मृतक एक लड़का तरह एक लड़की का पिता बताया जा रहा है । वहीं मृतक का पिता पटवारी यादव स्थानीय थाने पर चौकीदारी तथा पल्लोदारी का कार्य करके अपने बच्चो का भरण पोषण का कार्य करता था। मृतक की पत्नी साधना का रो-रो कर बुरा हाल था। वह रह रहकर बेहोश हो जा रही थी।
