कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । उत्तर प्रदेश ताईक्वाण्डो एसोसिएशन के निर्देशन में अंबेडकर नगर ताईक्वाण्डो एसोसिएशन द्वारा बुद्ध वॉरियर्स एकैडमी (एनडी जलालपुर) में आयोजित एक दिवसीय ताईक्वाण्डो बेल्ट टेस्ट में मन मार्शल आर्ट फाइट क्लब तमसा, आत्म रक्षा प्रशिक्षण केंद्र यू.पी.एस. गदायां, सेंट जेवियर्स अकबरपुर, डीएवी एकेडमी टांडा, बुद्धा वॉरियर ताइक्वांडो अकैडमी जलालपुर एवं सेंट जेवियर अहरिया के खिलाड़ियों ने अपने बेल्ट के अनुसार किक, पंच, ब्लॉक, स्टांस, मिक्स कॉम्बिनेशन तथा फ्लाइंग किक्स में शानदार प्रदर्शन किया।टेस्ट का तकनीकी प्रभार ब्लैक बेल्ट थर्ड डान रजत मौर्य ने संभाला। अंबेडकर नगर ताईक्वाण्डो एसोसिएशन के सचिव मंगेश कुमार मन ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने अपनी तैयारी और मेहनत का लोहा मनवाया। बेल्ट परीक्षा में सफल खिलाड़ी इस प्रकार रहे- येलो बेल्ट में हर्ष, अनुराग, उत्कर्ष, राज विश्वकर्मा, सुशांत गोयल, निधि शाश्वत, प्रज्ञा चौरसिया, निधि चौरसिया, आसना रहबर, मोहम्मद ताहा, अहमद अनस जैद, प्रिय, आनस एवं श्रद्धा; ग्रीन बेल्ट में अग्रिम श्रीवास्तव, आरोही शर्मा, सारिका गोयल, मानवी पाल, आदित्य गौतम, नव्या चौरसिया एवं विश्वास सिंह देव; ग्रीन वन में सुहासिनी वर्मा एवं खुशनूद फातिमा; रेड बेल्ट में दर्पन माथुर एवं एंजल तथा रेड वन में आकाश गौतम ने सफलता हासिल की।इस सफल आयोजन से क्षेत्र के ताईक्वाण्डो खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
