कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।तहसील क्षेत्र में शनिवार को आलापुर तहसील में समाजसेवियों ने नवागत उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह का पुष्पगुच्छ,पौधा,अंगवस्त्र एवं राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ की प्रतिकृति भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें मिठाई खिलाकर सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दी गईं।यह स्वागत कार्यक्रम समाजसेवी रमेश मौर्य की पहल पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष घनश्याम गौतम,नव्या ग्रीन फाउंडेशन के अध्यक्ष नीरज मौर्य,भारतीय किसान यूनियन (अ.) के जिलाध्यक्ष कुलदीप मौर्य,ग्राम प्रधान शाहपुर औराव दीपक मौर्य,राहुल मौर्य सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष घनश्याम गौतम,कोषाध्यक्ष रवींद्र कुमार एवं अब्दुल्ला इदरीशी ने उपजिलाधिकारी को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद ग्राम प्रधान दीपक मौर्य,रणविजय मौर्य एवं राहुल कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया वहीं समाजसेवी रमेश मौर्य,नव्या ग्रीन फाउंडेशन के अध्यक्ष नीरज मौर्य तथा भारतीय किसान यूनियन (अ.) के जिलाध्यक्ष कुलदीप मौर्य ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं अशोक स्तंभ की प्रतिकृति भेंट कर उनका सम्मान किया..!!
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (अ.) के जिलाध्यक्ष कुलदीप मौर्य ने किसानों की समस्याओं,खाद की उपलब्धता तथा नहरों में पर्याप्त पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग उठाई नव्या ग्रीन फाउंडेशन के अध्यक्ष नीरज मौर्य ने व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाने तथा हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई पर प्रभावी रोक लगाने की आवश्यकता पर बल दिया..!!
नवागत उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने सभी समाजसेवियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी,निष्पक्ष एवं जनहितकारी प्रशासन देना उनकी प्राथमिकता होगी उन्होंने किसानों,आमजन एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया,कार्यक्रम में घनश्याम गौतम,नीरज मौर्य,रवींद्र कुमार,अब्दुल्ला इदरीशी,कुलदीप मौर्य,रणविजय मौर्य,दीपक मौर्य (प्रधान),राहुल मौर्य,पत्रकार रामू गोंड,रमेश मौर्य सहित अनेक लोग उपस्थित रहे..!!
