देवल संवाददाता, मऊ। प्रभारी सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदेश के 08 जनपदों में स्थापित स्थायी लोक अदालत (Permanent Lok Adalat) के अध्यक्ष पदों पर नियुक्ति हेतु पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।उन्होंने बताया कि जिन जनपदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं,उनमें आजमगढ़, बलरामपुर,महोबा,संत कबीर नगर,पीलीभीत,अलीगढ़, एटा एवं मथुरा शामिल हैं।प्रभारी सचिव ने बताया कि उक्त भर्ती का विज्ञापन 23 जुलाई, 2026 को प्रकाशित किया जाएगा तथा आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त,2026 सायं 05:00 बजे निर्धारित की गई है।उन्होंने जनपद मऊ के समस्त पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे विज्ञापन में उल्लिखित पात्रता,नियम एवं शर्तों का भली-भांति अध्ययन कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय से अपना आवेदन प्रस्तुत करें।विज्ञापन से संबंधित विस्तृत जानकारी,पात्रता,आवेदन प्रक्रिया,आवश्यक शर्तों एवं अन्य महत्वपूर्ण विवरण उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट https://uttarpradesh.nalsa.gov.in पर उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट का अवलोकन कर निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करें।
