कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।भारतीय जन संघ के संस्थापक, महान राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर शिक्षाविद् और अद्वितीय देशभक्त डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती संस्मरण पक्ष पर आयोजित कार्यक्रमों के अन्तर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन और जिला मंत्र विनय पाण्डेय के संयोजन में सोमवार को जिले भर की बूथों पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर एक पेड़ मां के नाम पर लगाया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद कहा कि डॉ साहब का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक था। उन्होंने सदैव भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता को सर्वोपरि रखा। उनका प्रसिद्ध संदेश—"एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे"—आज भी प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कहा कि उन्होंने भारतीय जन संघ की स्थापना कर राष्ट्रहित को सर्वोच्च मानने वाली राजनीति की मजबूत नींव रखी। उनके विचारों और आदर्शों ने करोड़ों कार्यकर्ताओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया है।आज भारतीय जनता पार्टी उसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारें, समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें तथा राष्ट्र प्रथम की भावना को सदैव सर्वोच्च रखें।
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाने वालों में मुख्य रूप से एमएलसी डॉ हरिओम पाण्डेय, विधायक धर्म राज निषाद, पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, गौरव सिंह, आनंद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, रमेश चंद्र गुप्ता, डॉ रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, सुमन पाण्डेय, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, पंकज वर्मा, दीपक तिवारी, संजय सिंह, चंद्रिका प्रसाद, मनीष मिश्र, शाश्वत मिश्र, शिव पूजन राजभर,गौरव श्रीवास्तव, अंजू पाण्डेय, तेजस्वी जायसवाल, सदावृज राजभर, सूर्यकांत वर्मा, अरविंद सिंह डिंपू, राजेश्वर गौतम, अतुल वर्मा, अमरजीत वर्मा, रमेश यादव, संदीप मिश्रा आदि शामिल रहे।
