देवल संवाददाता, मऊ। उप कृषि निदेशक ने बताया कि आज विकास भवन,मऊ के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी,मऊ की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें गतमाह आयोजित किसान दिवस की अनुपालन आख्या को उप कृषि निदेशक,मऊ द्वारा कृषकों एवं अध्यक्ष महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात आगे कार्यवाही शुरू की गयी जिसमें किसान जयप्रकाश सिंह,मदन मोहन राय,अनिल राय द्वारा बिजली के जर्जर तारो एंव लटकते तारो की समस्या को उठाया गया। किसान धनई सिंह पटेल द्वारा अमिला कोट समिति और मदन मोहन राय द्वारा सहरोज समिति के गोदामों के जर्जर होने व पानी टपकने की समस्या को उठाया गया। उप कृषि निदेशक,मऊ द्वारा किसानो से मौसम की विपरीत परिस्थितियों को देखते हुए फसल बीमा कराने की अपील की जिसकी अन्तिम तिथि 31 जुलाई, 2026 है। जिला कृषि अधिकारी,मऊ द्वारा मिलेटस के निःशुल्क मिनी कीट को बुकिंग के उपरान्त प्राप्त करने की अपील की गयी। किसान दिवस में किसान श्री देवप्रकाश राय, राकेश सिंह,अर्जुन सिंह आदि किसान उपस्थित रहे।
