कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।इंसानियत और तत्परता की एक और मिसाल सामने आई है। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर नशे की हालत में मिले एक व्यक्ति को आरपीएफ एएसआई मोहम्मद जाफर उप निरीक्षक जी आर पी दुर्गा दत्त यादव कांस्टेबल नवीन फोगाट कांस्टेबल सवीन कुमार और समाजसेवी बरकत अली के सहयोग से जिला अस्पताल में भर्ती कराया सोशल मीडिया के माध्यम से उसके परिजनों से मिलवा दिया गया। आधार कार्ड के अनुसार व्यक्ति का नाम बिंदेशरी निवासी माधवपट्टी थाना अतरौलिया जिला आजमगढ़ का रहने है। वह मंगलवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर नशे की हालत में पड़ा मिला था। आरपीएफ एएसआई मोहम्मद जाफर उप निरीक्षक जी आर पी दुर्गा दत्त यादव
ने तुरंत समाजसेवी बरकत अली को सूचना दी। बरकत अली मौके पर पहुंचे और आरपीएफ एएसआई मोहम्मद जाफर कांस्टेबल नवीन फोगाट कांस्टेबल सवीन कुमार ने एंबुलेंस के माध्यम से उस व्यक्ति को उपचार के लिए अकबरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी पहचान के लिए सोशल मीडिया पर अपील भी की गई थी। इसी दौरान बिंदेशरी गांव के बगल के गांव निवासी *हिमांशु सोनी* ने समाजसेवी बरकत अली से संपर्क किया और बताया कि वे इस व्यक्ति को जानते हैं। हिमांशु ने तुरंत बिंदेशरी गांव में उसके भाई को सूचना दी।
सूचना मिलते ही बिंदेशरी के पुत्र जिला अस्पताल पहुंचे और अपने पिता को उपचार के बाद घर ले गए।
समाजसेवी बरकत अली ने कहा कि "अगर समय पर सूचना मिल जाए तो किसी की जान बचाई जा सकती है और परिवार को भी राहत मिलती है। आरपीएफ एएसआई मोहम्मद जाफर उप निरीक्षक जी आर पी दुर्गा दत्त यादव और हिमांशु सोनी के सहयोग से यह संभव हो पाया।"
आरपीएफ एएसआई मोहम्मद जाफर उप निरीक्षक जी आर पी दुर्गा दत्त यादव
और समाजसेवी बरकत अली के इस मानवीय कार्य की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
