शिक्षामित्र उत्थान मंच अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर वर्मा ने शिक्षामित्र आन्दोलन का किया समर्थन
कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय वापसी स्थानांतरण की प्रक्रिया से सम्बन्धित शाशना देश जनवरी 2025 में जारी हुआ था। शासनादेश जारी होने के 18 माह का समय बीतने के बाद भी शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय वापसी स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। शासनादेश जारी होने के डेढ़ वर्ष बाद भी शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय वापसी न होने से जनपद के शिक्षामित्रों में आक्रोश व्याप्त है। शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के जिला अध्यक्ष व शिक्षामित्र केयर समिति अम्बेडकर नगर के जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने शासनादेश की अनदेखी को लेकर नाराजगी व्यक्त किया है। जिलाध्यक्ष, जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि विभागीय उदासीनता के चलते शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय वापसी स्थानांतरण की प्रक्रिया शासनादेश जारी होने के 18 माह डेढ़ वर्ष बाद भी शुरू नहीं हो सकी। जबकि प्रदेश के लखनऊ, बाराबंकी जिले में मूल विद्यालय वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तथा अन्य जनपदों में मूल विद्यालय वापसी स्थानांतरण की प्रक्रिया गतिमान है। शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्ष व शिक्षामित्र केयर समिति अम्बेडकर नगर के जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने चेतावनी देते हुए बताया कि यदि शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय वापसी स्थानांतरण की प्रक्रिया जुलाई माह में शुरू नहीं किया गया तो शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर द्वारा जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं राजू दास शिक्षामित्र उत्थान मंच के जिला अध्यक्ष चन्द्र शेखर वर्मा ने शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय वापसी को लेकर जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन का समर्थन किया है।
