आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों के अनुपालन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए आठ वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। अभियान के दौरान लंबे समय से न्यायालय में वांछित चल रहे गैर-जमानती वारंट के आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में रायपुर गांव के निवासी विपिन सिंह, पिंकू सिंह, ब्यूटी सिंह, प्रीति सिंह, पूनम सिंह, सुशीला सिंह और सपना सिंह के अलावा चौर गांव निवासी लल्लन पटेल शामिल हैं। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और बाद में संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
इस अभियान में उपनिरीक्षक रामाश्रय कुशवाहा, उपनिरीक्षक पंचरतन राम, हेड कांस्टेबल प्रदीप यादव, कांस्टेबल संजय यादव, कांस्टेबल नवीन राव, महिला कांस्टेबल मंजीशा निषाद तथा महिला कांस्टेबल मनीषा ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
