कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जलालपुर रेंज क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस क्रम में राम लखन शुक्ला सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में वृक्षारोपण, जनजागरूकता कार्यक्रम, पौध वितरण (पौध भंडारा) एवं पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख सूर्य नारायण शुक्ला रहे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
