कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।प्रधानाचार्य के तत्वावधान में महमाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, अंबेडकर नगर में यूजीसी मेंटल हेल्थ कार्यक्रम का आयोजन LT-1 में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, तनाव, अवसाद, एंजायटी जैसी मानसिक समस्याओं की समय रहते पहचान एवं उपचार के प्रति जागरूक करना तथा आत्महत्या की बढ़ती दर को कम करने एवं आत्महत्या की रोकथाम के लिए लोगों को संवेदनशील एवं जागरूक बनाना था।
कार्यक्रम में डॉ. पारुल यादव सहायक आचार्य मानसिक रोग विशेषज्ञ ने मानसिक स्वास्थ्य पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण भाग है। उन्होंने तनाव, अवसाद एवं एंजायटी के कारण, लक्षण, बचाव, समय पर उपचार, सकारात्मक सोच, संतुलित जीवनशैली, पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम, योग एवं ध्यान तथा आवश्यकता पड़ने पर मनोचिकित्सक अथवा काउंसलर से परामर्श लेने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि मानसिक समस्याओं को छिपाने के बजाय समय रहते सहायता लेना आवश्यक है, जिससे गंभीर परिस्थितियों एवं आत्महत्या जैसी घटनाओं की रोकथाम की जा सके।
इसके उपरांत डॉ. सुधांशु चंदेल सहायक आचार्य मानसिक रोग विशेषज्ञ ने मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने प्रतिभागियों को तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, सामाजिक सहयोग, परिवार के साथ संवाद बनाए रखने तथा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में बिना संकोच विशेषज्ञ सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी/नर्सिंग अधिकारी के रूप में अनिता देवी, सुनीता मौर्य, शकुन्तला देवी, संगीता यादव, मंजुली निगम, हरिकेश, गीता देवी, शंकर प्रधान, मंजुला वर्मा एवं निशा यादव उपस्थित रहे।
कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अंबेडकर नगर से श्रीमती अलका पाल, मेहजबीन बानो, मोहम्मद आबेद खान, अर्पिता, अंजू शुक्ला, श्रद्धा पटेल, सुजाता मित्रा, लोकेश जी, राजेश चन्द्र मिश्रा, श्रद्धा, प्रियंका गौतम, विभा यादव, पंकज कुमार सिंह एवं रामकेश वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में काउंसलर विनोद कनौजिया, काउंसलर प्रियम खरे एवं डाटा मैनेजर स्वीटी शर्मा भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में टीचर्स एसोसिएशन का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। साथ ही LT-1 से हिमांचल एवं राजितराम ने भी व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम के सफल संचालन में सराहनीय सहयोग प्रदान किया।
