कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अम्बेडकर नगर जिले के भीटी थाना क्षेत्र का मामला है जहां पीड़ित देवेंद्र कुमार कनौजिया ग्राम पोस्ट सझवा थाना भीटी द्वारा शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगा रहा है कि हमारा लड़का पंचायत सहायक है हमारे लड़कों को मन बढ़ किस्म के लोगों द्वारा जमकर लात घुसो डंडों से पिटाई की गई उसके बाद भीटी थाने में तहरीर दिया अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया इस मामले में जब थाना अध्यक्ष से बात किया गया तो उनके मोबाइल पर फोन नहीं लगा पीड़ित पुलिस अधीक्षक से न्याय की आस लगा रहा है जबकि वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है विपक्षी द्वारा जमकर पिटाई की जा रही है इस तरीके से पिटाई मामले में अगर मुकदमा नहीं दर्ज किया जा रहा तो आखिरकार किसी बड़ी घटना का इंतजार तो नहीं किया जा रहा है जिस तरीके से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लगातार आम जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा रहा है आखिरकार भीटी थाना अध्यक्ष मुख्यमंत्री के इस सुरक्षा व्यवस्था पर पानी फेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं इस मामले में सरकार पर कैसे आम जनमानस सुरक्षित रह
पाएगा जहां एक सहायक पंचायत को जमकर पीटा जा रहा है और कार्यवाही के नाम पर शून्य है मुकदमा तक दर्ज नहीं हुआ और विपक्षियों द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है
