कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अंबेडकर नगर जिले के वरिष्ठ पत्रकार गरीब और असहाय लोगों निःस्वार्थ भावना से अपने खबरों के माध्यम से उनकी समस्या को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने के मामले में जाने जाते हैं हरि मोहन दुबे। उन्होंने एमएससी एलएलबी के बाद पत्रकारिता की मास्टर डिग्री हासिल कर किया। हरिमोहन दुबे को मिली इस डिग्री से पत्रकारों में खुशी की लहर है।
बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार हरिमोहन दुबे ने बताया कि समाज में जब कोई पत्रकार आगे बढ़ता है तो लोग उसकी डिग्री के बारे में पूछते हैं।इसलिए सभी पत्रकारों को चाहिए कि वह छोटी या बड़ी डिग्री जरूर रखे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता गुरुजनों के अलावा अपने सभी पत्रकार साथी को दिए।

