देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। भारतीय विधिक सहायता एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता भवन रॉबर्ट्सगंज में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं संवैधानिक मूल्यों पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव ने किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने कहा कि भारतीय तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, बलिदान और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रध्वज का सम्मान करते हुए संविधान के आदर्शों और राष्ट्रहित के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखे। राष्ट्रीय संयोजक एवं अधिवक्ता पवन कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय तिरंगा देशवासियों को एकता, भाईचारे और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं को संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक करने पर बल देते हुए कहा कि इससे देश की एकता और अखंडता और अधिक मजबूत होगी। संगोष्ठी में उपस्थित अधिवक्ताओं एवं सदस्यों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा संविधान के मूल आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता राजकुमार पटेल ने किया। मौके पर विमल प्रसाद सिंह, रियाज खान, सुरेश सिंह कुशवाहा, कामता प्रसाद यादव, टीटू प्रसाद गुप्ता, आदर्श देव पांडेय, शाहनवाज आलम खान, दशरथ यादव, संतोष चतुर्वेदी, अजीत कश्यप, राहुल जैन, धीरेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।
