आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
पुलिस के मुताबिक, थाना सरायख्वाजा में दर्ज मुकदमा संख्या 390/2026 में आरोपी मो. रज्जा उर्फ सिक्कू पुत्र अकबर अली उर्फ भग्गू, निवासी कर्रेपट्टी, लंबे समय से वांछित था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गौतम बुद्ध स्कूल के पास स्थित एक बगीचे में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 76, 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 9एम/10 के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक रामसुन्दर मौर्य, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र कुमार तथा कांस्टेबल अरुण यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
.jpeg)