देवल संवाददाता, गंभीरपुर, आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में थाना गम्भीरपुर पुलिस को जानलेवा हमले के मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा घटना में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त *एक अदद बांस का डंडा एवं एक अदद ईंट* बरामद की गई है। दिनांक 02.07.2026 को वादिनी अनीता पत्नी लाल बिहारी, निवासी ग्राम रानीपुर रजमो, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना गम्भीरपुर पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 01.07.2026 की रात्रि लगभग 12:00 बजे अभियुक्त मुकेश पुत्र सहतू एवं अभिषेक पुत्र रामासरे ने उनके पुत्र जयद्रथ को खाने के बहाने अपने साथ गांव के सिवान स्थित ट्यूबवेल के पास ले जाकर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से हमला किया, गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। हमले में जयद्रथ के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0- 164/2026 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 109(1) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
