देवल संवाददाता, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने थाना अहरौला का औचक निरीक्षण कर पुलिस सहायता केन्द्र का उद्घाटन एवं नई पुलिस चौकी का भूमिपूजन किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं जनसुलभ बनाने के उद्देश्य से *अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन* द्वारा थाना अहरौला का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम *भुजवल (बसही)* में स्थापित *पुलिस सहायता केन्द्र/पुलिस बूथ* का विधिवत उद्घाटन किया गया। साथ ही *गहजी में प्रस्तावित नई पुलिस चौकी* का भूमिपूजन भी संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग, जनसुनवाई, अपराध नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम में थाना अहरौला के प्रभारी निरीक्षक सहित थाने के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
