आमिर, देवल ब्यूरो ,खुटहन । जौनपुर अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन वज्रपात अभियान के तहत खुटहन थाना पुलिस ने शुक्रवार को दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार, न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में टीम ने शेरापट्टी गांव निवासी सिकंदर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा मखदूमपुर निवासी एक अन्य वारंटी को भी उसके विरुद्ध लंबित न्यायालयीय वारंट के आधार पर हिरासत में लिया गया।
दोनों वारंटियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें थाने लाई, जहां आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद दोनों आरोपितों का चालान कर संबंधित न्यायालय में पेश किया गया।
खुटहन पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में वांछित अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। ऐसे अभियानों के माध्यम से न्यायालय से फरार चल रहे आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
.jpeg)