देवल संवाददाता, महाराजगंज, आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्र बनाने एवं बेचने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना महराजगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
उ0नि0 सुधीर पाण्डेय, उ0नि0 अवधेश कुमार यादव मय हमराह पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09.07.2026 को सहदेवगंज-शंकरपुर रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान *अरविन्द पुत्र स्व. भिखारी राम, निवासी आराजी बगहवा, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र 39 वर्ष* को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से *एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर एवं एक जीवित कारतूस .315 बोर* बरामद हुआ। इस संबंध में थाना महराजगंज पर *मु0अ0सं0- 164/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम* के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
