देवल संवाददाता, तरवां, आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में थाना तरवां पुलिस द्वारा अलग-अलग गांवों में जमीनी विवाद, पुरानी रंजिश एवं लोगों को डराने-धमकाने के मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 13 व्यक्तियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
थाना तरवां पुलिस द्वारा लंबित विवेचना एवं प्रार्थना पत्रों की जांच के दौरान ग्राम पट्टीभिखारी में अभियुक्त बृजेश यादव पुत्र सामा यादव निवासी पट्टीभिखारी को विपक्षी पक्ष को लगातार धमकी देकर पुनः संज्ञेय अपराध कारित करने की आशंका के आधार पर गिरफ्तार किया गया ।
इसी क्रम में ग्राम पकड़ी कला में जमीनी हिस्सेदारी के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने होकर मारपीट पर आमादा हो गए थे। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी गंभीर संज्ञेय अपराध की संभावना को देखते हुए *नन्दलाल पुत्र झामु, शेरू राजभर पुत्र फूलचन्द्र राजभर, जोगीन्द्र राजभर पुत्र बसन्ता राजभर तथा पुष्पा राजभर पत्नी जोगीन्द्र राजभर* को गिरफ्तार किया गया ।
इसके अतिरिक्त ग्राम भिलिहिली में जन्मदिन की पार्टी एवं पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद एवं मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। पुलिस द्वारा तत्काल हस्तक्षेप करते हुए *श्यामलाल पुत्र रामकरन, बृजनाम पुत्र स्व. फेकू राम, भीमसेन पुत्र स्व. फेकू राम, दिनेश कुमार पुत्र हरिनाथ राम, अंजेश कुमार पुत्र दुखी राम, रंजना पत्नी राकेश, गणेश राजभर पुत्र रामाधार तथा रूप नारायण पुत्र अलगू राम* को गिरफ्तार किया गया । सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* उपनिरीक्षक राम प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक सैना कुमार, मुख्य आरक्षी महेन्द्र यादव, आरक्षी मनीष, आरक्षी अखिलेश पाण्डेय, आरक्षी अंकित त्रिपाठी, आरक्षी अभिषेक सिंह, महिला आरक्षी ज्योति सोनकर एवं महिला आरक्षी सुनीता यादव, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ ।
