आजमगढ। थाना बिलरियागंज पुलिस ने मारपीट एवं जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे/निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डण्डे बरामद किए हैं
देवल संवाददाता, दिनांक 05.07.2026 को वादिनी द्वारा थाना बिलरियागंज पर प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि पुरानी रंजिश को लेकर नामजद एवं अन्य व्यक्तियों ने उनके प्रतिष्ठान पर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए जियाउद्दीन, अलाउद्दीन तथा अन्य पर लाठी-डण्डों एवं लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तहरीर के आधार पर थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 183/2026 धारा 3(5)/115(2)/109(1)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
विवेचना के क्रम में दिनांक 10.07.2026 को थानाध्यक्ष बिलरियागंज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम छिछोरी स्थित नहर पुलिया के पास से मुकदमे में वांछित अभियुक्त *जावेद अहमद पुत्र सेराज अहमद एवं मो. कैफ पुत्र शाहबाज अहमद,* निवासीगण एकराम नगर, कस्बा व थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि मारपीट में प्रयुक्त डण्डों को नहर पुलिया के समीप झाड़ियों में छिपाकर रखा है। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 02 डण्डे बरामद कर विधिक कार्यवाही पूर्ण की।
गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
