देवल, ब्यूरो चीफ,मऊ। जिलाधिकारी के निर्देश तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिला महिला चिकित्सालय,मऊ में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान जन्मी 10 नवजात बालिकाओं का स्वागत करते हुए उन्हें बेबी किट वितरित की गई तथा कन्या जन्मोत्सव मनाकर बालिका जन्म के प्रति सकारात्मक सामाजिक संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित परिजनों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन की टीम द्वारा महिला कल्याण विभाग संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए संचालित हेल्पलाइन नंबर 112, 181, 108, 1090, 1098 एवं 1076 की उपयोगिता से अवगत कराया गया तथा आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का तत्काल उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन की डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर अर्चना राय, जेंडर स्पेशलिस्ट राखी राय,जेंडर स्पेशलिस्ट तृप्ति राय,चिकित्सालय की धात्रियां,अन्य महिला कर्मचारी एवं लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला महिला चिकित्सालय में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव
जुलाई 06, 2026
0
Tags
