देवल संवाददाता, मऊ। जनपद के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से संबंधित लाभार्थियों के लिए चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अंचल प्रमुख,वाराणसी टी. कामेश्वर राव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके द्वारा उप अंचल प्रमुख के. डी. गुप्ता, क्षेत्र प्रमुख,मऊ शिव कुमार शुक्ला तथा बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में लाभार्थियों को बीमा दावों एवं योजनाओं से संबंधित चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर बताया गया कि भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत मात्र 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर पात्र नागरिकों को जीवन बीमा सुरक्षा प्रदान की जाती है। योजना का उद्देश्य कम लागत में आमजन को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना तथा आकस्मिक परिस्थितियों में उनके परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत दिवंगत बीमाधारकों के आश्रितों को बीमा दावे के चेक प्रदान किए गए। इसी क्रम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की लाभार्थी रेखा देवी को भी योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत लाभार्थी नीलम देवी एवं रूबीना को दो-दो लाख रुपये के बीमा दावों के चेक अंचल प्रमुख वाराणसी टी. कामेश्वर राव के करकमलों द्वारा प्रदान किए गए। अंचल प्रमुख ने कहा कि भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाएं आमजन के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का मजबूत आधार बन रही हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों ने लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए समय पर योजना से जुड़ने तथा बैंकिंग सेवाओं का अधिकाधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी,कर्मचारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभार्थियों को वितरित किए बीमा दावों के चेक
जुलाई 06, 2026
0
Tags
