देवल संवाददाता लालगंज आजमगढ़ ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन लालगंज कार्यालय पर एक आपात बैठक तहसील अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व मे बुलाई गई। बैठक में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल महामंत्री जीत बहादुर सिंह के बड़े पुत्र की दिल्ली मे चार मंजिला छत से गिरने में हुई मृत्यु पर दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से प्रार्थना की गयी की मृतक आत्मा को शांति प्रदान करे व परिजनो को इस हृदय विरादक घटना को सहने की क्षमता प्रदान करे। इस अवसर पर समर बहादुर सिंह,विनय शंकर राय, जिला उपाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह, सत्येन्द्र सिंह, तहसील महामंत्री संजीव कुमार सिंह उर्फ राजू, रामप्रसाद मिश्र, संजय गुप्ता, अखिलेश मिश्र,विकास सिंह, यादवेन्द्र सिंह, सौरभ सिंह,महेश मिश्र, देवेन्द्र नाथ पांडेय,धीरज सिंह, महेन्द्र सिंह, शुभम चौबे, राणा प्रताप,आनंद सिंह,अनिल राज गुप्त, दिनेश मिश्र, सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
