देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) पल्हना धाम व बाजार के मुख्य मार्ग पर भारी जल जमाव की सूचना पर खुद ब्लाक प्रमुख पल्हना अनुराग सिंह उर्फ सोनू ने पहुंचकर जल निकासी की व्यवस्था कराई और क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को मौके पर ही तलब कर अवैध कब्जा करने व जल निकासी में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने को कहा। बताया जा रहा है कि मेला क्षेत्र की जमीन पर अवैध कब्जा करने और नाली को स्थानीय दुकानदारों द्वारा पाट लेने से दुश्वारियां बढ़ी थी।अनुराग सिंह उर्फ सोनू ने तहसीलदार लालगंज से भी फोन पर वार्ता कर नाराजगी जताई। त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रमुख ने सफाई कर्मियों एवं जेसीबी लगवा कर जल निकासी को सुनिश्चित कर कब्जा करने वालों को चेतावनी भी दी कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए क्षेत्र वासियों ने ब्लाक प्रमुख पल्हन के इस कार्य की बहुत प्रशंसा की।वहीं प्रमुख अनुराग सिंह उर्फ सोनू ने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है और पल्हना बाजार और चट्टी हमारा परिवार हैऔर इसकी सेवा के लिए जो आवश्यक हो वह किया जाएगा।
भारी जल जमाव की खबर पर खुद पहुंचे ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह उर्फ सोनू कराई जल निकासी
जुलाई 19, 2026
0
Tags
