देवल संवाददाता, मऊ। ट्रेजरी कार्यालय में कार्यरत बुलबुल राम एवं दिनेश राम,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ ट्रेजरी अधिकारी संजय गुप्ता ने की। अपने संबोधन में वरिष्ठ ट्रेजरी अधिकारी ने दोनों कर्मचारियों के दीर्घकालीन सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कर्तव्यों का सदैव निष्ठा,ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन किया। उन्होंने उनके स्वस्थ,सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का एक नया अध्याय है,जिसे सकारात्मक सोच के साथ अपनाना चाहिए। इस अवसर पर दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए गए अनुभव साझा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह का समापन सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। इस अवसर पर ट्रेजरी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
ट्रेजरी में कार्यरत दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई
जुलाई 31, 2026
0
Tags
