देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़ ) नगर पंचायत कटघर लालगंज बाईपास संस्कार मैरेज हाल के समीप मे नए रेमंड शोरूम का उद्घाटन समाजसेवी दीपक राय ने फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के प्रतिष्ठित व गणमान्य व्यक्तियो, व्यापारियों व बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए दो दिन 03 व 04 जून को विशेष आकर्षक आफर पैण्ट-शर्ट की सिलाई मात्र 99 रुपया कम्पनी के तरफ से रखी गई हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपक राय ने कहा कि लालगंज जैसे नगर पंचायत क्षेत्र में प्रतिष्ठित ब्रांड के शोरूम खुलने से स्थानीय लोगों को बेहतर गुणवत्ता के उत्पाद उपलब्ध होंगे व क्षेत्र के व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने शोरूम संचालक को शुभकामनाएं देते हुए ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने की अपेक्षा व्यक्त की। शोरूम प्रबंधन विनोद पाण्डेय ने बताया कि यहां पुरुषों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले सूटिंग शर्टिंग, टाई , बेल्ट, सहित अन्य परिधान व फैशन से जुड़े विभिन्न उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए दो दिन 03 व 04 जून को विशेष आकर्षक आफर पैण्ट-शर्ट की सिलाई मात्र 99 रुपया कम्पनी के तरफ से रखी गई हैं। समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने शोरूम का अवलोकन किया व इसके आधुनिक स्वरूप और सुविधाओं की सराहना की। कार्यक्रम का समापन प्रबंधक विनोद पाण्डेय ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदीप तिवारी, अर्पित पांडे, आदर्श तिवारी, हर्षित पांडे, श्रीप्रकाश पांडे, वंश नारायण तिवारी, श्यामसुंदर तिवारी, रामभुवन सिंह, वंदना पांडे, रामनयन सिंह, अरुण सिंह, बृजेश सिंह, संजय राय, पंकज राय, राकेश पांडे, आदित्य राय, देवी राय प्रधान, धीरेंद्र सिंह, कृपा पांडे, राकेश सिंह, प्रदीप जायसवाल, प्रवीण मिश्रा, मोहम्मद जैद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
