देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ) नगर पंचायत कटघर लालगंज के हनुमानगढ़ी निवासी आयुष माथुर पुत्र कृष्ण चंद्र माथुर भारतीय वायु सेना मे फ़्लाइंग आफिसर की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र सहित जिले का नाम रोशन किया। भारतीय वायु सेना मे फ़्लाइंग आफिसर मे प्रवेश माध्यम एएफकैट (AFCAT) प्रविष्टि रही। आयुष माथुर की प्राथमिक व जूनियर कक्षा 1 से 8 तक जीडी मेमोरियल यान्कर्स इंग्लिश स्कूल खनियरा लालगंज हाई स्कूल व इण्टर मीडिएट सेंट ज़ेवियर्स स्कूल, लालगंज, ग्रेजुएशन थापर इंस्टीट्यूट आफ श इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी पटियाला, पंजाब से शिक्षा उर्तीर्ण कर। एएफकैट प्रवेश माध्यम से भारतीय वायु सेना मे फ्लाइंग आफिसर के पद पर चयन हुआ। आयुष ने अपने सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनो को दिया। आयुष के भारतीय वायु सेना मे फ्लाइंग आफिसर के चयन की सूचना मिलते ही सगे संबंधी व रिश्तेदारों ने घर पहुच कर बधाई देते रहे। इस अवसर पर गिरीशचन्द्र माथुर, पिता कृष्ण चन्द्र माथुर, माता संगीता माथुर, नवीन चन्द्र माथुर, सचिन माथुर डायरेक्टर विजिडम कोचिंग, अमन माथुर, दिलीप कुमार भारद्वाज, अरविन्द्र मिश्रा, राजेश माथुर, जयशंकर सिंह, मनोज सिंह, जय सिंह, सोनू सिंह, शरद यादव विजय बहादुर प्रजापति सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।
आयुष माथुर ने भारतीय वायु सेना मे फ़्लाइंग आफिसर की परीक्षा उत्तीर्ण कर रोशन किया क्षेत्र व जिले का नाम
जून 03, 2026
0
Tags
