आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने निर्माणाधीन जिला कारागार परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और उपलब्ध संसाधनों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के साथ आवश्यक मशीनों एवं निर्माण सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि परियोजना निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण की जा सके।
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन ड्रेनेज सिस्टम का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिया कि वर्षा ऋतु में कहीं भी जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए समुचित जल निकासी व्यवस्था विकसित की जाए। उन्होंने आवासीय एवं अनावासीय भवनों से जल निकासी की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। साथ ही मल्टीपरपज हॉल और हाई सिक्योरिटी बैरक के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा परिसर की अतिरिक्त भूमि को समतल कर हरित क्षेत्र एवं बगीचे के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य परिधि दीवार, सर्कल वॉल, पार्टीशन वॉल तथा कैंपस वॉल का भी जायजा लिया। साइट पर स्थापित प्रयोगशाला में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांच के लिए कराए गए ब्रेक टेस्ट एवं क्यूब टेस्ट निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि बाउंड्री वॉल के शेष कार्य एक माह के भीतर पूर्ण किए जाएं तथा ओवरहेड टैंक का निर्माण भी गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तय समय में पूरा कराया जाए।
जिलाधिकारी ने मल्टीपरपज हॉल के ग्राउंड फ्लोर स्लैब की कास्टिंग, फायर फाइटिंग सिस्टम और अन्य तकनीकी कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आकाशीय बिजली से सुरक्षा के लिए आवासीय एवं अनावासीय भवन
