देवल संवाददाता, गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला मंगलवार की सुबह सैदपुर के पान विक्रेता मृतक सुरेंद्र कश्यप के घर मुरादचक पहुंचे। जिलाधिकारी ने शोक संतप्त परिवार को ढाढस बधाया और कहा कि सुरेंद्र कश्यप की आत्महत्या की घटना दुखद है। परिवार के मुखिया काफी तनाव में चल रहे थे। उनके घर का एक किलोवाट का कनेक्शन था जिसका 1.15 लाख रुपया बकाया था और आरसी भी कट गयी थी। डीएम ने बताया कि पहले तो शोकाकुल परिवार को सरकारी राहत, सहायता प्रदान की जायेगी इसके बाद इनके उत्पीड़न में शामिल कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
मृतक सुरेंद्र कश्यप के घर सैदपुर पहुंचे जिलाधिकारी, कहा- उत्पीड़न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
जून 16, 2026
0
Tags
