देवल संवाददाता, मऊ। संभागीय परिवहन अधिकारी सोहेल अहमद ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 01 अप्रैल, 2026 से 15 अप्रैल, 2026 तक स्कूली वाहनों के सम्बन्ध में विशेष अभियान चलाया जा रहा है,जिसमें स्कूली वाहनों के फिटनेस,परमिट,बीमा,सुरक्षात्मक उपकरण आदि की चेकिंग की जा रही है। प्रदेश में संचालित समस्त स्कूली वाहनों हेतु परिवहन विभाग द्वारा पोर्टल-upisvmp.com विकसित किया गया है,जिस पर सभी स्कूली वाहनों की आनबोर्डिंग की जानी है जिसमें चालक के पुलिस सत्यापन की कार्यवाही को अनिवार्य किया गया है। यह पोर्टल प्रदेश में विद्यालयीय वाहनों की सुरक्षा,निगरानी एवं वैधानिक अनुपालन हेतु हेतु एकीकृत प्लेटफार्म है,जिस पर वाहनों का पंजीकरण,दस्तावेज की निगरानी एवं अनुपालन की ऑनलाइन मानिटरिंग की जायेगी।अतः जनपद के समस्त स्कूल प्रबन्धक अपने-अपने स्कूलों को ऑनबोर्डक करते हुए स्कूल में संचालित जो वाहन ऑनबोर्ड नहीं हुए हैं उनके फिटनेस हेतु दिनांक 14 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय मऊ के फिटनेस ग्राउण्ड में बृहद कैम्प का आयोजन किया गया है। उक्त आयोजन में स्कूली वाहनों के फिटनेस हेतु वाहन का जो भी प्रपत्र हो एवं चालक का डी०एल० तथा वाहन लेकर दिनांक 14 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय मऊ के फिटनेस ग्राउण्ड में अनिवार्य रूप से उपस्थित होवें, क्योंकि अभी जनपद के 406 स्कूली वाहनों का विवरण पोर्टल-upisvmp.com पर अपलोड होना अवशेष है,जिससे शत-प्रतिशत स्कूली वाहनों का फिटनेस हेतु निरीक्षण करते हुए स्कूली वाहनों का विवरण परिवहन विभाग द्वारा विकसित पोर्टल-upisvmp.com' पर अपलोड किया जा सके।
