कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।एक हिस्ट्री सीटर के द्वारा कब्जा की गई खलियान की भूमि पर बार-बार अतिक्रमण तहसील प्रशासन के द्वारा हटवाने के बाद भी बार-बार किया जा रहा है कब्जा। इसे तहसील प्रशासन की कहे विफलता या हिस्ट्रीसीटर की दबंगई।
यह पूरा मामला आलापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुतहरपारा गांव का है। जहां घनश्याम पुत्र अच्छेलाल के द्वारा ग्राम पंचायत की खलिहान की भूमि पर जबरन अतिक्रमण किया गया है। इसे हटाने के लिए आलापुर तहसील प्रशासन के द्वारा बार-बार नोटिस चश्पा किया गया था। कई बार जेसीबी के माध्यम से उक्त अतिक्रमण को हटाया गया था। घनश्याम के ऊपर कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिसकी वजह से वह जहागीरगंज थाने का हिस्ट्री सीटर भी है। इसी का लाभ लेते हुए वह जबरन खलियान की भूमि पर अतिक्रमण किया है। स्थानीय लेखपाल के द्वारा 2 अप्रैल को नोटिस चस्पा कर सख्त हिदायत दी गई थी कि एक सप्ताह के अंदर खलियान की भूमि पर जो भी अतिक्रमण हुआ वह स्वेच्छा से हटा लें अन्यथा की दृष्टि पर प्रशासन के द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक सप्ताह के बीत जाने के बाद अतिक्रमण को हटता न देख तहसील प्रशासन और जहांगीरगंज की पुलिस प्रशासन के द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर 12 अप्रैल को अतिक्रमण हटाया गया था। बच्चों और महिलाओं के बीच में आ जाने की वजह से अतिक्रमण हटाने का कार्य बीच में ही रोक दिया गया। हिस्ट्री सीटर की सह पर पारिवारिक जनों द्वारा हटाए गए अतिक्रमण को पुनः कब्जा कर लिया गया। हिस्ट्री सीटर की परिजनों की दबंगई इस कदर हो गई की अतिक्रमण हटाए गए मलवे को सार्वजनिक रास्ते को जबरन बंद कर दिया गया। रास्ते के बंद करने की वजह से गांव में आने जाने वाले लोगों और बीमार व्यक्तियों को आने-जाने के लिए भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
इस विषय में जहागीरगंज थाना अध्यक्ष से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं पर आलापुर तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है सख्त कार्रवाई की जाएगी।
