कूड़ा घर में कूड़े की जगह बंद कूड़ा गाड़ी
कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रत्येक ग्राम सभा में एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र एवं कचरा गाड़ी खरीद कर गांवो को स्वच्छ बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा है कि गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाए। जिसके लिए प्रत्येक गांव में तैनात सफाई कर्मचारियों के लिए डोर टू डोर कचरा को एकत्र कर कचरा अपशिष्ट केंद्र पहुंचाएं। यही प्रत्येक सफाई कर्मचारियो का मुख्य दायित्व है लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की गैर जिम्मेदारी की वजह से ग्राम सभाओ में बने कचरा अपशिष्ट केंद्र एवं कचरा ढोने वाली गाड़ी निष्प्रयोज्य हो गई है। इसके पीछे कहीं ना कहीं शासन की मंशा के अनुरूप काम ना कर कर शासन द्वारा जारी की गई धनराशि का दुरुपयोग किया गया है।
इसका जीता जागता उदाहरण जहांगीरगंज विकासखंड के ग्राम पंचायत देवलर में कचरा अपशिष्ट केंद्र में कचरा न रखकर कचरा गाड़ी को ही रखकर बंद कर दिया गया है। स्थानीय लोगों से जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि हम कचरा गाड़ी को चलते हुए कभी भी नहीं देखे हैं।
वही जब इस विषय में जहागीरगंज विकासखंड के खंड विकास अधिकारी रविंद्र कुमार चक्रवर्ती से पूछा गया कि कचरा अपशिष्ट केंद्र और और कचरा ढोने वाली गाड़ी का मूल उद्देश्य क्या है उन्होंने यही बताया कि प्रत्येक गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए कचरा अपशिष्ट केंद्र बनाया गया है और डोर टू डोर कचरे को एकत्र कर गाड़ी के माध्यम से कचरा अपशिष्ट केंद्र पहुंचाया जाए। जिससे गांव को सुंदर एवं स्वच्छ बनाया जाए। यदि इस विषय में कहीं शिकायत पाया जाएगा तो कार्रवाई की जाएगी।
