कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।रविवार को डॉ० भीमराव अंबेडकर जयंती के मद्देनजर थाना परिसर जहांँगीरगंज में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.बैठक में आलापुर उप जिलाधिकारी सुभाष सिंह धामी.जहांँगीरगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह.वरिष्ठ उपनिरीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह.स्थानीय नगर पंचायत की चेयरमैन सुनीता देवी ने विशेष तौर पर भाग लिया.प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चेयरमैन की मौजूदगी हुई बैठक में क्षेत्र के प्रमुख नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए.उपजिलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष द्वारा उपस्थित लोगों से 14 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी ली गयी तथा जयंती को शांतिपूर्ण अनुशासित एवं व्यवस्थित तरीके से मनाए जाने की बकायदा अपील भी की गयी.जिसमें स्पष्ट किया गया कि क्षेत्र में परंपरागत ढंग से पहले से निकल रही शोभा यात्राओं को ही अनुमति दी जाएगी किसी भी नए शोभायात्रा या अनाधिकृत जुलूस को निकालने की इजाजत बिल्कुल भी नहीं होगी.बिना अनुमति के कोई भी शोभायात्रा निकालने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.आगामी जयंती के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासनिक अमले का पूरा सहयोग किए जाने की बात कही गयी.इसी के साथ जयंती उत्सव के दौरान किसी भी प्रकार के अफवाह या गलत गतिविधि से बचने की हिदायतें दी गयी.ताकि उत्सव का माहौल खराब न हो सके. बैठक के इस मौके पर उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह यादव अनुज यादव दयाशंकर मिश्र. राम जायसवाल.वीरेंद्र यादव.के अलावा वरिष्ठ सभासद बालगोविंद त्रिपाठी.रमेशचंद्र गुप्त.संतोष कुमार.अजीत.सुधाकर.राजेश यादव.रमेश.जहांँगीरगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ० अनवर. दुर्गेश गुप्ता समेत तमाम अन्य लोग मौजूद रहे
