कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । हनुमान जन्मोत्सव अवसर पर नमो नमो मोर्चा (भारत) की प्रदेश अध्यक्ष मीना मिश्रा द्वारा आयोजित प्रसाद वितरण कार्यक्रम ने आस्था और उल्लास का ऐसा सैलाब ला दिया कि पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। विधि-विधान से हनुमान जी की प्रतिमा का पूजन-अर्चन किया गया, तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। प्रदेश अध्यक्ष मीना मिश्रा ने कहा, "ऐसे आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक सामंजस्य की मजबूत कड़ी हैं। ये प्रसाद के साथ सौहार्द्र की भावना भी बांटते हैं। हनुमान जी का चरित्र केवल पूजनीय नहीं, अनुकरणीय है। उनके समर्पण, शक्ति और सेवा भाव को आत्मसात करना ही सच्ची भक्ति है। "हनुमान जी करुणा के सागर हैं। उनके जन्मोत्सव पर प्रसाद बांटना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम में सैकड़ों लोग थे। सभी लोगों ने प्रसाद लिया।
