कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अलापुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत जहांगीरगंज विकास खंड में कार्यरत अधिकारियों के कार्यालय आने-जाने का कोई निश्चित समय नहीं है, जबकि सरकार की ओर से निर्देश दिया गया है कि सभी अधिकारी सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें ताकि आम जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा सके। जहांगीरगंज विकास खंड में कार्यरत अधिकारी इन निर्देशों का पालन नहीं करते हैं। सोमवार सुबह मीडिया की जांच में पता चला कि जहांगीरगंज विकास खंड के भीतर स्थित बीज भंडार का ताला नहीं खुला था बैठे किसानों की समस्याओं का समाधान करवाने के लिए इंतजार कर रहे थे, जबकि कृषि बीज भंडार में कृषि अधिकारी रमेश कुमार वर्मा,कृषि रक्षा अधिकारी संजीव कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर देवेंद्र कुमार वर्मा सहित तीन अन्य सहायक अधिकारियों की तैनाती की गई है इसके बाद भी कृषि बीज भंडार का ताला समय से नहीं खुलता है। सभी लोग कार्यालय से अनुपस्थित थे। सहायक खंड विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार सिंह कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई कर रहे थे। प्रभारी खंड विकास अधिकारी की कुर्सी भी खाली थी जब जिम्मेदार अधिकारी की ही कुर्सी खाली रहेगी तो अधीनस्थ कर्मचारी कितना अपना कार्यभार संभालेंगे यह तो देखने मात्र से ही पता चलता है।
जहांगीरगंज विकास ब्लॉक कार्यालय की जन सुनवाई बना मजाक, जिम्मेदार अधिकारी नहीं होते उपस्थित
अप्रैल 28, 2026
0
Tags
