कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।नगर पंचायत जहांगीरगंज में आए दिन सोशल मीडिया पर नगर पंचायत जहागीरगंज के अधिशासी अधिकारी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता देवी के कार्य शैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करने वालों की होड़ मची हुई है। इनके द्वारा करवाया जाए कार्य पर टिप्पणी करना आम बात हो गई है। हाल ही में अमृत योजना के तहत नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 फतेपुर में स्थित अंबेडकर पार्क के ठीक बगल किए जा रहे तालाब सौंदर्यीकरण में सीमेंट कंक्रीट एवं ईटों का प्रयोग सही ढंग से नहीं किया जा रहा है। इसकी खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था। साथ ही कुछ लोगों को बरगलाकर बयान भी दिलवाया गया था।
खबर को संज्ञान में लेकर अधिशासी अधिकारी उमेश कुमार पासी एवं जे ई कार्यस्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य में लगाए जा रहे सीमेंट ईट एवं मोरंग का गहनता से जांच किया एवं कार्यदाई संस्था के ठेकेदार को सख्त हिदायत भी दिया कि कार्य में लापरवाही करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अधिकारी उमेश कुमार पासी के इस व्यवहार से आम जनमानस में चर्चा का माहौल बन गया। लोगों ने अधिशासी अधिकारी के इस कार्य शैली से अत्यंत प्रभावित हुए एवं सराहना भी की।
