देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। थाना अनपरा की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के एक मामले में पीड़ित को 25,000 की धनराशि वापस करा दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में की गई।
जानकारी के अनुसार हरिराम वर्मा निवासी रेनूसागर कॉलोनी थाना अनपरा के साथ 29 दिसंबर 2024 को अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को रिश्तेदार बताकर अस्पताल
में भर्ती होने का बहाना बनाते हुए विश्वास में लेकर 70,000 की ठगी कर ली थी। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई और एनसीआरपी पोर्टल पर भी प्रकरण पंजीकृत कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए अनपरा थाना की साइबर टीम ने तेजी से साक्ष्य एकत्र कर संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया और ठगी गई धनराशि को होल्ड कराया। विधिक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद होल्ड की गई रकम में से 25,000 सफलतापूर्वक पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए।
.jpeg)