देवल संवाददाता, मधुबन।फतेहपुर मंडाव हॉस्पिटल मोड़ पर रविवार को संघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पांडे एवं ढढ़वल चौकी इंचार्ज अशोक तिवारी के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर वाहनों की गहन जांच की तथा यातायात नियमों का पालन कराने पर विशेष जोर दिया।चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले,तीन सवारी बैठाकर बाइक चलाने वाले तथा आवश्यक दस्तावेजों के बिना वाहन चला रहे लोगों को रोककर जांच की गई। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल आठ वाहनों का चालान किया।अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट पहनने,सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पांडे ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।अभियान के दौरान ढढ़वल चौकी इंचार्ज अशोक तिवारी के साथ हेड कांस्टेबल जयप्रकाश यादव,हेड कांस्टेबल अभिषेक प्रजापति, कांस्टेबल विनोद यादव,हेड कांस्टेबल संजय कनौजिया सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूकता बढ़ी है।
