देवल संवाददाता, मऊ। प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के क्रम में अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह के रोकथाम हेतु भारत सरकार द्वारा मा० प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में विज्ञान भवन,नई दिल्ली में "नारी शक्ति वंदन सम्मेलन" का आयोजन किया गया, जिसमें मा० प्रधानमंत्री द्वारा देशभर से जुड़ी महिलाओं एवं प्रतिभागियों को संबोधित किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण DD News चैनल तथा वेबकास्ट लिंक https://pmindiawebcast.nic.in/ के माध्यम से प्रसारित किया गया। जिला प्रोवेशन अधिकारी द्वारा अक्षय तृतीया पर बाल विवाह के रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान के उद्देश्य को समझाते हुए समस्त हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गयी,उन्होंने बताया कि यदि किसी भी व्यक्ति की जानकारी मे कहीं बाल विवाह हो रहा हो तो वे हेल्पलाइन नंबर 1098 पर फोन करके उसकी जानकारी प्रदान करें।इस कार्यक्रम का जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार में लाईव प्रसारण देखा गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मनोज कुमार राय मा० अध्यक्ष जिला पंचायत की उपस्थिति में विभिन्न विभागों से बड़ी संख्या में आंगनबाडी कार्यकत्री,आशा कार्यकत्री,महिला ग्राम प्रधान जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा,रंजीत कुमार बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर, महिला कल्याण विभाग की हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम वन स्टॉप सेंटर, जिला बाल संरक्षण इकाई की बाल कल्याण समिति,चिकित्सा विभाग से आशा व ए0एन0एम0 सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा प्रतिभाग किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव द्वारा की गयी तथा कार्यक्रम का संचालन प्रभारी जिला कार्यकम अधिकारी राधेश्याम पाल द्वारा किया गया।
