देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ ) लालगंज विकास खंड के सभागार में केंद्र की मोदी सरकार के 12 साल पूरा होने के उपलक्ष में 14 जून से 16 जून तक चलने वाले तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला का समापन किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लालगंज जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह डब्बू तथा खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के संबोधन उपरांत समाप्त हुआ। मुख्य अतिथि ने केंद्र सरकार द्वारा जनहित में 12 साल में मुख्य रूप से महिलाओं के हित में किए गए कार्यों का वर्णन किया उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को समाज में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इस अवसर पर सभागार में सैकड़ो आजीविका मिशन समूह की महिलाएं उपस्थिति रही। कार्यक्रम में 6 गर्भवती महिलाओं, प्रीती, प्रीति चौहान, सीमा गोड़, नीतू गौड़, नेहा तथा रेनू की गोंद भराई की गई। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प देकर किया गया तथा उपस्थित समस्त महिलाओं को भी संबोधित किया गया। कार्यक्रम के पहले मुख्य अतिथि सुनील कुमार सिंह डब्बू तथा खंड विकास अधिकारी मनोज शर्मा द्वाराकृषि विभाग सरकारी बीज गोदाम के प्रभारी मनोज यादव द्वारा लगाया गया स्टॉल तथा पशु चिकित्सा विभाग द्वारा लगाया गया स्टॉल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर आनंद राय आदर्श राय डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह, योगेश सिंह, विशाल राय, गणेश राय, संतोष तिवारी, विशाल चौहान, महेंद्र तिवारी, आदि सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजवंश सिंह द्वारा किया गया।
