संतोष,देवल ब्यूरो,सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने सपा विधायक पर साधा निशाना कहा कि जनता करेगी विकास कार्यों की विधिवत समीक्षा आजमगढ़ जिले के ब्लॉक कोयलसा में सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने जनसंपर्क करते हुए कहा कि अतरौलिया विधायक को 15 मिनट जनता से मिलने का समय नहीं मिलती थी लेकिन जब से अरुण राजभर क्षेत्र में घूम रहा है तब से 15,15 दिन क्षेत्र में ही घूम रहे हैं जो एक खड़ंजे को उखड़वा नहीं सकते वह अपने विकास कार्यों का दावा करते हैं आने वाली 2027 के चुनाव में जनता अतरौलिया के विधायक को उनके कार्यों की समीक्षा करके परीक्षा फल जरूर देगी जातिवाद परिवारवाद की राजनीति करने वाले विकास का डंका बजा रहे हैं उनकी सरकार में गुंडा माफिया खुलेआम हत्या लूट बलात्कार करते थे अपराध करते थे लोगों के जमीन पर कब्जा करने का काम करते थे लेकिन जब से भाजपा सरकार केंद्र प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनी है तब से गुंडा माफिया घुटने के बल हो गए हैं या तो प्रदेश छोड़ चुके हैं या फिर ऊपर जा चुके हैं डबल इंजन की सरकार निरंतर प्रदेश और देश में विकास का काम कर रही है अनर्गल प्रलाप समाजवादी पार्टी के नेता कर रहे हैं अब उन्हें 2047 तक सत्ता में आना नहीं है कुछ विशेष लोगों का ही अतरौलिया विधायक द्वारा विकास कार्य किया गया है जो आने वाली जनता उनको 2027 में समझाने का काम करेगी अतरौलिया विधायक जब क्षेत्र में चलते थे तो उनके गाड़ी का शीशा ऊपर रहता था उन्हें जनता से मिलने का समय नहीं रहता था भाजपा सरकार ने चाहे जहांगीरगंज अतरौलिया कनैला मार्ग हो अहरौला कप्तानगंज मार्ग हो करोड़ों करोड़ों रुपए की सौगात देकर विकास का काम करने का काम किया है इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुभासपा मृत्युंजय पटेल सभाजीत गौड़, राकेश गौड़,अनुसूचित प्रदेश अध्यक्ष धर्ममणि पांडे मंडल उपाध्यक्ष भाजपा ओमप्रकाश मिश्रा सहित अनेक लोग मौजूद रहे
