देवल संवाददाता, लालगंज (आजमगढ ) नगर पंचायत लालगंज के शगुन मैरेज हाल परिसर मे मंगलवार को विकसित भारत संकल्प प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यकम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि शकुन्तला चौहान भाजपा प्रदेश मंत्री, विशिष्ट अतिथि विनोद राय पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री व विनोद राजभर भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ने पंण्डित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुजर्जी व भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्य क्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि शकुन्तला चौहान भाजपा प्रदेश मंत्री ने कहा कि पिछले बारह (12 ) सालों में सरकार ने जितने सकारात्मक रूप से देश के विकास में भागीदारी सुनिश्चित की है वह सराहनीय है। मोदी जी ने भारत को दुनिया में विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बारह (12 ) वर्षों में देश ने जिस गति से विकास किया है वह अविस्मरणीय है। मोदी सरकार के बारह ( 12 ) वर्ष देश की सेवा, सुरक्षा, सुशासन व सफलता की कहानी बयां करती है। इस अवसर पर ऋषिकान्त राय उपाध्यक्ष चीनी मिल्ल उत्तर प्रदेश, अरिमर्दन आजाद उर्फ पप्पू पूर्व विधायक, नगेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अरुण कुमार सिंह मण्डल अध्यक्ष, आदर्श राय, अरविन्द कन्नौजिया, कमलेश सिंह, आशुतोष राय पंकज जिला महामंत्री, रिया पाण्डेय जिलामंत्री, राकेश चतुवेदी जिलामंत्री, कविन्द्र प्रताप सिंह मण्डल अध्यक्ष पल्हना, अवनीश राय, रामचन्दर राम, अशोक राय, अंकुर राय जिलामंत्री, ठाकुर प्रसाद सिंह महामंत्री, चण्डेसर राय, बृजेश राय, शरद राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश सरोज ने किया।
मुख्य अतिथि शकुन्तला चौहान भाजपा पुष्प अर्पित व दीप प्रज्जवलित कर विकसित भारत संकल्प प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यकम का शुभारम्भ किया
जून 16, 2026
0
Tags