देवल संवाददाता, मऊ। अस्पतालोें में सेवा प्रदाताओं के लिए राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड जो भारतीय गुणवत्ता परिषद का एक प्रमुख घटक बोर्ड है। यह अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा की सुरक्षा और चिकित्सकीय सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मानक तय करता है। देश के इस सबसे प्रतिष्ठित मानक वाले एनएबीएच पार्ट-टू का प्रमाण पत्र शारदा नारायण हास्पिटल को प्राप्त हो गया है। प्रसिद्व चिकित्सक,संस्थान निदेशक डाॅ संजय सिंह ने यह उदगार व्यक्त किया। मंगलवार को आयोजित एनएबीएच विषयक प्रेस कांफ्रेंस में वह बोल रहे थे।मैंनेजिंग डायरेक्टर डाॅ एकिका सिंह ने कहा कि अब शारदा नारायण में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के मरीजों को भी यहां गुणत्मकता औरर मरीज सुरक्षा के साथ उपचार किया जा सकता है। एनएबीएच में चिकित्सा के साथ सभी प्रकार की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यह प्रमाण पत्र पाने वाला शारदा नारायण हास्पिटल जिले में पहला हास्पिटल है। मेडिकल डायरेक्टर डाॅ सुजीत सिंह ने बताया कि एनएबीएच के पहले चरण के बाद दूसरे चरण में प्रवेश करना कठिन था पर टीम वर्क के कारण यह प्रक्रिया भी बहुत कम समय में पूर्ण कर लिया गया जो अपने आप में एक रिकार्ड है। इस दौरान सभी निदेशकों ने प्रमाण पत्र का अनावरण किया। कार्यक्रम में चिकित्सालय की गुणवत्ता को लेकर डाॅ राहुल कुमार,डाॅ ईना यादव,डाॅ मलिक रहमान,डाॅ दीपक राय,डाॅ विशाल सिंह,डाॅ विनीता सिंह,डाॅ दुर्गेश पुष्कर,डाॅ आलम,डाॅ शमशाद अहमद व डाॅ मालविका राय ने अपने विचार रखे।
