कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।मस्त राम पत्नी राजकुमारी निवासी ग्राम महरुआ लोडवा सिलावट की रहने वाली है उनके पति मस्तराम की तबीयत बीते 30 मई को अचानक खराब होने के बाद जिला अस्पताल अकबरपुर में भर्ती कराया जहां डाक्टर साहब ने ब्लड की कमी बताई मस्तराम की पत्नी राजकुमारी अपने सभी रिश्तेदारों से जान पहचान वालों से ब्लड देने की बात कही किसी ने मदद नहीं किया जिला अस्पताल में राजकुमारी जी को अस्पताल में भर्ती किसी मरीज ने समाजसेवी बरकत अली का नंबर दिया और कहां आपकी यह मदद करेंगे राजकुमारी जी ने समाजसेवी बरकत अली से पूरी बात बताई समाजसेवी बरकत अली जिला अस्पताल पहुंचकर बुजुर्ग व्यक्ति मस्तराम को निखिल मोदनवाल का ब्लड उपलब्ध कराया।
